फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के नेतृत्व में देवाल में निकली तिरंगा यात्रा

देवाल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधायक भूपाल राम टम्टा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देवाल पार्किंग से शुरू हुई यात्रा मुख्य बाजार तक पहुंची, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों और ‘भारत माता की जय’ के नारों से बाजार गूंज उठा। इंटर कॉलेज देवाल, हिमालयन पब्लिक स्कूल, शिशु मंदिर, एसजीआरआर समेत कई विद्यालयों के बच्चे यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत समेत अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें