फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में चलाया गया सुरक्षा अभियान

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आज चमोली पुलिस, एटीएस एवं सात असम एटीएस द्वारा संयुक्त सुरक्षा अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, त्वरित रिस्पॉन्स और किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारी को लेकर पूरे धाम क्षेत्र में गहन निरीक्षण एवं चैकिंग अभियान संचालित किया गया। संयुक्त टीमों ने बदरीनाथ मंदिर परिसर के इनर एवं आउटर कार्डन क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर, होटल, पार्किंग स्थल, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा वाहनों की सघन चैकिंग की गई। धाम के मुख्य प्रवेश बिंदु देवदर्शिनी बैरियर पर प्रत्येक वाहन एवं संदिग्ध व्यक्ति पर विशेष निगरानी रखी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें