फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गैरसैंण में देर रात्रि कड़ाके की ठंड में आंदोलित लोगों ने निकाला मशाल जुलूस, एक अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

देर रात्रि कड़ाके की ठंड  में आंदोलित लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। वहीं आमरण अनशन पर बैठे व्यापार संघ अध्यक्ष  सुरेंद्र बिष्ट को प्रशासन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और एनटी महेद्र आर्य और थानेदार जे एस नेगी की टीम ने उन्हें तहसील के वाहन से सीएचसी गैरसैंण में भर्ती किया। सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बिष्ट के अनशन स्थल छोड़ते ही गत रात्रि में ही पूर्व क्षेपंस गैड़ गांव निवसी  सुरेंद्र धीयन आमरण अनशन में बैठ गए हैं। अमरण अनशनकारी सुरेन्दर सिंह बिष्ट का स्वास्थ्य खराब होने पर डॉक्टर की सलाह पर पुलिस व तहसील प्रशासन द्वारा सीएचसी गैरसैंण में उन्हें भर्ती किया गया है। बिष्ट द्वारा कहा गया कि हमारा आंदोलन जारी रहेगा। कोई और हमारी मांगों को लेकर रामलीला मैदान में आमरण अनशन में बैठेगा।  उक्त मांगों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी चमोली को हमारे धरना स्थल पर आने का आग्रह किया गया है। देर रात्रि कड़ाके की ठंड  में आंदोलित लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। नारेबाजी के साथ जुलूस मुख्य चौराहा होते ब्लाक आवासीय कलोनी से खेल मैदान होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय शुरू करने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन छठवें दिन भी जारी रहा। व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट आमरण अनशन पर थे। उनका वजन भी गिरा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें