एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) की ओर से शिविर लगाकर लोगों को एसबीआई योनो 2.0 एप के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया। एसबीआई के शाखा प्रबंधक सचिन खत्री ने बताया कि एसबीआई ने ग्राहकों की सुविधा के लिए योनो 2.0 एप में कई बदलाव किए हैं। जिसमें की व्हाटसप से लेने देन की सुविधा, लोन बंद कराना, ऑनलाइन एफडी, निवेश आदि की सुविधा दी है। जिससे की लोग घर बैठे की बैंक की सुविधाओं का लाभ उठा सके।