जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर चमोली में डीएलएड प्रशिक्षुओं का तीन दिवसीय स्काउट गाइड और प्राथमिक चिकित्सा का आधारभूत ज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं का समग्र विकास आध्यात्मिक, शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक व भावनात्मक विकास करना है। ताकि वे जिम्मेदार, सक्षम व आत्मनिर्भर नागरिक बनकर मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सके। मुख्य संदर्भ दाता जिला आयुक्त स्काउट दीपक पुंडीर ने स्काउट का परिचय, खड़े होने का तरीका, ध्वज लीडर के कार्य, समाज सेवा के कार्य, प्राथमिक चिकित्सा , जिला सचिव स्काउट गाइड राजेन्द्र कण्डारी ने टोली ज्ञान, ध्वज शिष्टाचार, नक्शा, मार्ग के खोज चिह्न, सीटी व हाथ के संकेत के बारे में विस्तृत जानकारी प्रशिक्षुओं को दी गई।