अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन (प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक) के द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। मतदान प्रक्रिया के बाद जगदीश राठी प्रांतीय अध्यक्ष और सुरेश चंद्र प्रांतीय महामंत्री चुने गए। अधिवेशन के दूसरे दिन मंगलवार को नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने निर्वतमान प्रांतीय अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।