फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर मठकोट गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर

मठकोट गांव में सीएचसी टीम द्वारा शिविर लगा कर 79 लोगों का चिकित्सा परीक्षण किया गया। मठकोट के ग्राम प्रधान ने गैरसैंण सीएचसी को अवगत कराया कि गांव में 40 से अधिक बच्चे पीलिया से  ग्रसित हैं।जिस पर विभाग ने गौर करते हुए  डा. द्रवित के नेतृत्व में गांव में शिविर लगाया। डा. द्रवित ने बताया गांव में 79 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया .26 बच्चों का ब्लड सेम्पल लेब पहुंचाया गया। बताया कि पांच बच्चे को पीलिया हुआ था जिनमें दो का इलाज श्रीनगर अस्पताल से हुआ और तीन स्थानीय आयुर्वेदिक इलाज कर रहे हैं। कहा कि मौसम में बदलाव आने से बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हुआ था।  अब स्थिति सामान्य है। जरूरत मंद को दवाइयां वितरित की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें