चमोली जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। चार दिन के इंतजार के बाद बुधवार को गोपेश्वर नगर में गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस की निगरानी में सिलिंडरों का वितरण किया गया। इसके बावजूद भी नगर में अभी भी घरेलू गैस का संकट दूर नहीं हो पाया है। अभी भी इंडेन गैस सर्विस की ओर से लगभग 1900 सिलिंडरों की डिमांड आईओसी को भेजी गई है।