थराली की पूर्व विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का देर रात निधन हो गया। मुन्नी देवी शाह पिछले छह महीने से बीमार चल रही थी। आज देहरादून स्थित अस्पताल में उनका निधन हो गया। शनिवार को कर्णप्रयाग संगम तट पर उनकी अन्तेयष्टि की गई। मुन्नी देवी शाह वर्ष 2018 से 22 तक विधायक रही। जबकि 2014 से 18 तक जिला पंचायत अध्यक्ष। इससे पूर्व उनके पति स्वर्गीय मगनलाल शाह नारायणबगड़ के प्रमुख रहे साथ ही 2017-18 में थराली के विधायक रहे। वर्तमान में उनके पुत्र गणेश शाह कर्णप्रयाग नगर पालिका से अध्यक्ष है।