गौचर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने अपने गीतों से धूम मचाई। साहब सिंह रमोला, आकांक्षा रमोला अनिशा रांगड़, धनराज, सौरभ मैठाणी के गीतों पर लोग खूब झूमे। मैं पहाड़ों को रेबासी.... तीतर की पाँखी गेला रुसना.लेकि जाली पाटी... हिट बीजूली घूमी ओला.. जैसे गीतों पर दर्शक खूब झूमते रहे। तीसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग के उद्यमी रामकृष्ण भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता टिका प्रसाद मैखुरी, अधिवक्ता अनुज डिमरी ने दीप प्रजवलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। मेला कमेटी की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।