फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से थराली क्षेत्र की पांच सड़कें बंद, राजस्व पुलिस चौकी की नई दीवार गिरी

बुधवार देर रात से हो रही लगातार बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग थराली के अंतर्गत आने वाली पांच मोटर सड़कें बंद हो गई हैं। मलबा और चट्टानें गिरने से सड़कें खोलने में जेसीबी मशीनों को भी परेशानी हो रही है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि थराली-देवाल-वाण, थराली-कुराड़, नंदकेसरी-जोला, देवाल-खेता और कुनार बैंड-घेस मोटर मार्ग बंद हैं। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह राजस्व पुलिस चौकी थराली की एक दीवार भरभराकर पास के आवासीय मकान की ओर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि यह दीवार एक सप्ताह पहले ही बनाई गई थी, जिसके बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें