ज्योतिर्मठ विकासखंड के ग्राम किमाणा में भारी बारिश के चलते गांव में मलबा आने से खतरे की स्थिति पैदा हो गई है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने प्रशासन को दे दी है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। हालात का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।