फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणबगड़ क्षेत्र में भालू, गुलदार की दहशत...वनविभाग ने की रात्रि गश्त शुरू

नारायणबगड़ क्षेत्र के गांवों में जंगली जानवर भालू, गुलदार के हमलों की घटनाओं को देखते हुए वनविभाग ने रात्रि गश्त शुरू कर दी है। वनक्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट ने बताया कि मानव-भालू और गुलदार के बढ़ते संघर्ष के दृष्टिगत वनक्षेत्र के गांवों में वनकर्मियों के द्धारा रात्रि गश्त की जा रही है। कहा कि जिन गांवों से भालू की चहलकदमी की सूचनाएं मिल रही हैं, वहां पर वनकर्मी लगातार गश्त कर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दे रहे हैं। रेंजर भट्ट ने बताया कि अभी तक वनक्षेत्र के कोलसों, बगोली, स्वर्का,नलगांव,सिमली, रैंगांव,चूलाकोट ,नारायणबगड़ आदि गांवों में वनकर्मियों ने रात्रि गश्त के दौरान पटाखे फोड़कर और हवाई फायरिंग के जरिए जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने की कार्यवाही की है। और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें