लोनिवि ने देवाल- लोहाजंग के स्लाइडिंग जोन देवाल- खेता मोटर मार्ग के सुयालकोट में मलबे व बोल्डरों को हटाने के लिए पोकलेन मशीन लगाई। शुक्रवार की रात्रि से सुयालकोट में बंद यह सडक कुछ घंटे में खुलने की संभावना है। शुक्रवार की रात्रि से देवाल- खेता मानमती सडक सुयालकोट में बंद है, सुयालकोट में विगत कई वर्षो से भूस्खलन हो रहा है, जिसका विभाग ट्रीटंमेंट नहीं कर पाया। यहां पर आए दिन सडक बंद हो जाती है। यहां पर लगातार पत्थर आने से मलबा हटाने का काम बाधित हो रहा है। मलबा हटाने के लिए विभाग ने पोकलेन मशीन लगाई है, यह सडक बंद होने से इस क्षेत्र के करीब दस हजार आवादी का संपर्क कटा है।