फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ के चलते नौटी उपडाकघर में सोमवार को भी लगेगा आधार शिविर

नौटी उपडाकघर में आयोजित तीन दिवसीय आधार कार्ड शिविर में लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए विभाग ने सोमवार को भी शिविर जारी रखने का निर्णय लिया है। शिविर में आधार कार्ड बनवाने, आधार में संशोधन, मोबाइल नंबर लिंक व अपडेट सहित अन्य आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नौटी उपडाकघर के उप डाकपाल हिमांशु नेगी ने बताया कि शिविर में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अधिक भीड़ होने के कारण कई लोग अभी तक अपने आधार संबंधी कार्य नहीं करा सके हैं। ऐसे लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को भी शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय शिविर के दौरान अब तक करीब 152 आधार संबंधी सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। इनमें नए आधार कार्ड बनाना, आधार में नाम, पता व अन्य विवरणों का संशोधन तथा मोबाइल नंबर लिंक और अपडेट करने जैसे कार्य शामिल हैं। सोमवार को भी लोगों को इन सभी सेवाओं का लाभ मिलेगा। वहीं, स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी सुभाष रावत ने डाक विभाग चमोली से मांग की है कि क्षेत्र में आधार सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए शिविर को दो से तीन दिन और बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ के कारण अभी भी कई लोग आधार बनवाने और संशोधन कराने से वंचित हैं। यदि अतिरिक्त शिविर लगाया जाता है तो दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें