सुनगाड़ गदेरे के दोनों ओर मलबा और दलदल है। हालांकि यहां जेसीबी काम रही थी। घुटनों तक दलदल में चलने के बाद लोग आरपार हो रहे थे। दोपहर को यहां सेना के जवान रेसक्यू के लिए चेपड़ों जा रहे थे। जिस पर सेना के जवानों ने कुछ देर यहां रूककर लोगों और बच्चों को इस दलदल से पार करवाया। वहीं पुलिस लोगों को लाउडस्पीकर के जरिए अलर्ट करती रही।