फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: आदिबदरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति के नारे लगाए

आदिबदरी बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी चांदपुर गढ़ी मंडल के पदाधिकारियों ने व स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल व भाजपा के जिला महामंत्री अरुण मैठाणी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा जीआईसी गेट से शुरू होकर पीपलचट्टी,आदिबदरी बाजार होते हुए मधुसुदन चौक पर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि जिन महान शहीदों की कुर्बानी के कारण आज हम स्वतंत्र हैं। और हाथों में राष्ट्र ध्वज थामे गौरव का अनुभव कर रहे हैं उनका त्याग और बलिदान हम कभी भूल नहीं सकते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें