फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: न्याय पंचायत आदिबद्री के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

न्याय पंचायत आदिबद्री के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों का 5 दिवसीय क्षमता विकास एवं अभिमुखीकरण प्रशिक्षण पंचायत घर आदिबद्री और गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभागार में शुरू हो गया। इसके अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों एवं उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम 2016 के अंतर्गत दी जाने वाले अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। पंचायत की समितियों के कार्यों,रेखीय विभागों से समन्वय,राज्य वित्त और केंद्र वित्त से किए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर सुभाष पुरोहित,कुंवर सिंह रावत,रमेश जोशी और हिमांशु ने पंचायत प्रतिनिधियों को को प्रारंभिक आधारभूत प्रशिक्षण की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें