फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइका नन्दासैंण में पुरातन छात्र मिलन समारोह व विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

Renu Saklani Updated Sat, 16 May 2026 06:20 PM IST

गैरसैंण ब्लॉक के अंतर्गत पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नन्दासैंण में पुरातन छात्र मिलन समारोह एवं विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पद्मश्री कल्याण सिंह रावत तथा खंड शिक्षा अधिकारी गैरसैंण विनोद सिंह मटूडा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत वेलकम पाइलेट एवं ब्रास बैंड की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने परेड के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष अर्जुन भंडारी एवं एसएमसी अध्यक्ष रेवत नेगी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रधानाचार्य मीना पुंडीर ने अपने अभिभाषण में सभी अतिथियों, पुरातन छात्रों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की जानकारी दी। समारोह के दौरान विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके पुरातन छात्रों को विद्यालय परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल और प्रयोग प्रस्तुत किए। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक, ऊर्जा संरक्षण एवं वैज्ञानिक नवाचारों से संबंधित विषयों को सरल और रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच को देखकर अतिथियों एवं अभिभावकों ने उनकी सराहना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें