कर्णप्रयाग में छात्र संघ चुनाव स्थगित होने पर छात्र नेताओं का आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी। डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में छात्र नेताओं ने महाविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की। मुख्य गेट पर धरने पर बैठे छात्रों ने प्रदेश सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के विरोध में नारेबाजी की।