फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट

Sun, 05 Jan 2025 08:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

आदिबदरी मंदिर समूह को देखने के लिए ग्रीष्मकाल से लेकर शीतकाल तक श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बहुगुणा ने शासन-प्रशासन से आदिबदरी में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ाने की मांग की।  
विज्ञापन
आदिबदरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदिबदरी मंदिर के कपाट 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दौरान एक सप्ताह तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भगवान आदिबदरी मंदिर के कपाट वर्ष में एक माह पौष माह के लिए बंद रहते हैं। गत 15 दिसंबर को मंदिर के कपाट बंद हुए थे।

विज्ञापन


व्यापारी अशोक शाह, रामचंद्र चमोला कहते हैं कि आदिबदरी मंदिर समूह को देखने के लिए ग्रीष्मकाल से लेकर शीतकाल तक श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बहुगुणा ने शासन-प्रशासन से आदिबदरी में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ाने की मांग की।  

National Winter Games: उत्तराखंड की टीमों का चयन, औली में 29 से दो फरवरी तक होगा आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


विनसर महादेव विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव 11 से
तहसील के आलकोट में चार दिवसीय विनसर महादेव विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 11 जनवरी से किया जाएगा। आयोजन समिति के संरक्षक डीडी उनियाल ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें