फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में यूकेडी कार्यालय का शुभारंभ, चुनावी तैयारियों पर किया मंथन

गायत्री जोशी Updated Wed, 27 May 2026 04:45 PM IST

बागेश्वर में विधानसभा चुनाव में दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल पूरा जोर लगा रही है। जिला मुख्यालय में पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ हो गया है। कार्यकर्ताओं ने जल, जंगल, गैरसैंण को राजधानी बनाने समेत कई मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का एलान किया है। बुधवार को भागीरथी बाईपास में कार्यालय का शुभारंभ यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि पिछले 26 साल में पहाड़ी समाज का उत्पीड़न हुआ है। आज हरियाणा का युवक हमारे गांवों में पोस्टमैन बनकर आ रहा है और पहाड़ से युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है। अपने साथ हुए जुल्म का जबाव देने के लिए जनता यूकेडी के साथ जुड़कर जय पहाड़-जय पहाड़ी का नारा बुलंद कर रही है। कहा कि यूकेडी अब तक 4500 बूथों पर सदस्यता करा चुकी है। राज्य बनने के बाद भी पहाड़ के मुद्दे हल नहीं हो सके। अब तक सरकारें राजधानी भी तय नहीं कर चुकी है। अपार संभावनाएं होने के बावजूद पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकने के लिए ठोस नीति बनाने की जरूरत है। कोषाध्यक्ष वरुण चंदोला ने बताया कि जिले में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। पार्टी का कुनबा धीरे-धीरे लेकिन मजबूती से बढ़ रहा है। आगामी चुनाव में जिले में दल बड़ी सफलता हासिल करेगी। इस मौके पर जिलध्यक्ष मनोज जोशी, भुवन कांडपाल, दीपा कनवाल, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भास्कर बोरा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें