फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मानसून से पूर्व कार्य पूरा नहीं होने से जोखिम भरा हो रहा सफर

अरविंद कुमार Updated Wed, 22 Jul 2026 11:14 AM IST

गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़–कौसानी मोटरमार्ग पर मानसून के दौरान भी चल रहा सुधारीकरण का कार्य वाहन चालकों और यात्रियों के लिए परेशानी बन गया है। पनगढ़िया बैंड और अडगाड़ गधेरे में चल रहे कार्य से सड़क संकरी हो गई है। यहां बने गड्ढे भी खतरे का सबब बने हुए हैं। पर्यटन नगरी कौसानी के समीप पनगढ़िया बैंड पर सड़क का हिस्सा काफी जर्जर हो चुका है। अडगाड़ गधेरे के पास सड़क कार्य के चलते संकरी हो गई है, जिससे एक समय में एक ही वाहन गुजर पाता है। आमने-सामने वाहन आने पर चालकों को भारी जोखिम उठाकर वाहन निकालने पड़ते हैं। लोगों का कहना है कि अडगाड़ गधेरे के समीप सड़क किनारे सुरक्षा के लिए पैराफिट या क्रैश बैरियर नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में जरा-सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बरसात के मौसम में सड़क फिसलन भरी होने से दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वाहन फिसलने का खतरा लगातार बना रहता है। वाहन चालकों का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़क के कारण वाहनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे बार-बार मरम्मत करानी पड़ रही है और यात्रा भी जोखिमपूर्ण हो गई है। क्षेत्रवासियों ने क्षतिग्रस्त स्थानों पर तत्काल सड़क की मरम्मत, चौड़ीकरण कराने और सुरक्षा के लिए पैराफिट, क्रैश बैरियर लगाने की मांग की है। लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता शैलेश सकलानी ने बताया कि दोनों स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। कार्य पूरा होने तक एहतियात के तौर पर अस्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें