फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बागेश्वर जनता के सहयोग से टूटेगा सरकार का घमंड- भट्ट

बागेश्वर। जिला कांग्रेस की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि जब किसी का घमंड बहुत ऊपर पहुंच जाता है, तो उसे तोड़ने का काम युवा साथी और विपक्ष मिलकर करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही जनता के सहयोग से इस घमंडी सरकार का अंत होगा। मंगलवार को जिलाध्यक्ष भट्ट ने कहा कि आज देश और राज्य का युवा पेपर लीक जैसी घटनाओं से त्रस्त है, युवाओं के भविष्य के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए राम मंदिर और धार्मिक मुद्दों की आड़ ले रही है, लेकिन उन धार्मिक स्थालों का चढ़ावा भी सरकार में चोरी हो रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य महेश पांडेय ने बताया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया, केवलानंद पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, लोकमणि पाठक, बसंत कुमार और बालकृष्ण सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। ..........इनसेट बिना रोडवेज बस के बन रहा डिपो, 76 स्कूल बंदी की कगार पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कपकोट के विकास दावों पर तंज कसते हुए कहा कि आज आम जनमानस मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि कपकोट विधानसभा के करीब 76 सरकारी विद्यालय आज बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। एकमात्र कन्या विद्यालय भी शिक्षक विहीन होकर बंदी की ओर अग्रसर है। सरकार राइट टू एजुकेशन की धज्जियां उड़ा रही है और 10 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद करने की योजना बना रही है। क्षेत्र में विकास का आलम यह है कि बिना एक भी रोडवेज बस चले वहां डिपो का निर्माण कराया जा रहा है, इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें