फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिल्ली में भाजपा की जीत पर बागेश्वर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर बागेश्वर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। शनिवार को भाजपा जिलामंत्री संजय परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर नारेबाजी करते हुए खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली की जनता ने विकास को चुना है। अब दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार होगी। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी, ब्लॉक प्रशासक गोविंद सिंह दानू, मथुरा प्रसाद, ललित तिवारी, संजय नेगी, गिरीश खेतवाल, दयाल पांडेय, खड़क दफौटी, गोविंद साह, भगवती धपोला, सुनीता टम्टा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें