फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: 472 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ कोतवाली में दर्ज किया मुकदमा

बागेश्वर जिले में नशे के अवैध धंधे पर पुलिस का प्रहार जारी है। एसओजी और एएनटीएफ टीम ने 472 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। सोमवार को एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने मामले का खुलासा किया। बताया कि एसओजी और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने कपकोट मोटर मार्ग के मानीखेत गांव के पास से अभिषेक कनवाल (19) निवासी तुनेड़ा, मालता को चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को कोतवाली लाने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। इससे पूर्व टीम ने विगत दिनों 47.24 ग्राम स्मैक के साथ पंजाब के दो तस्कराें को गिरफ्तार किया था। एसपी घोड़के ने चरस पकड़ने वाली पुलिस टीम को एक हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें