फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रदीप टम्टा ने कहा- अंकिता भंडारी हत्याकांड की नए सिरे से होनी चाहिए जांच

हीरा मेहरा Updated Tue, 23 Dec 2025 09:44 PM IST

अंकिता हत्याकांड मामले में नया वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गई है। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि मामले में कांग्रेस शुरू से ही वीआईपी को बचाने का आरोप लगा रही थी। अब एक महिला का वीडियो सामने आने के बाद चार नाम उजागर हो रहे हैं। प्रदेश सरकार को नए सिरे से जांच कराकर चारों से पूछताछ करनी चाहिए। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद टम्टा ने कहा कि कांग्रेस और सामाजिक संगठन लगातार मामले को उठा रहे थे। अब तक प्रदेश सरकार जांच की सीबीआई मांग की अनदेखी कर रही थी। अब भाजपा के ही पूर्व विधायक ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी पर आरोप लगाया है। उसका नाम वीडियो में गट्टू बताया जा रहा है। विधायक की तथाकथित पत्नी के वीडियो में चार नाम सामने आए हैं। पूर्व जिपं सदस्य पर रिजॉर्ट को तोड़ने का आरोप लगाया है। जिस पर आरोप लगा है वह पूर्व जिपं सदस्य ने लोनिवि अधिकारी पर और अधिकारी ने विधायिका पर बुलडोजर भिजवाने का आरोप लगाया है। कहा कि अंकिता ने जिस वीआईपी से समझौता करने की बजाय अपने प्राण देना कबूल किया, अब उसका नाम उजागर हो गया है। कांग्रेस की मांग है कि सीएम धामी अब मामले की जांच कराते हुए केस को रीओपन कराएं और अंकिता को न्याय दिलाएं। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें