फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: बागेश्वर में कुंती गधेरे का पानी घरों में घुसा, जनता ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया

बागेश्वर नगर क्षेत्र में शनिवार की रात लगातार हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रातभर कुंती गधेरे के पानी ने वार्ड में जमकर कहर बरपाया। घरों में पानी घुस गया और सड़क पर नाले का पानी बहने लगा। इससे गुस्साए लोगों ने सुबह आठ बजे आर्मी कैंटीन तिराहे के पास सड़क बंद कर प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया जिस पर लोग शांत हुए। बारिश से नगर के मंडलसेरा वार्ड में बहने वाला कुंती गधेरा उफान पर आ गया। पानी की निकासी नहीं होने से आर्मी कैंटीन के पास से पानी घरों में घुस गया। इस पर कई लोगों ने रात जागकर बिताई। सुबह आठ बजे क्षेत्र के लोगों ने आर्मी कैंटीन के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह 10 बजे पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद एडीएम एनएस नबियाल और नायब तहसीलदार ऋतु गोस्वामी मौके पर पहुंची। उन्होंने प्रभावित परिवारों के घरों का निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का समाधान का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें