फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

हीरा मेहरा Updated Mon, 13 Oct 2025 01:53 PM IST

बागेश्वर जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में एनएसयूआई ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से स्वास्थ्य महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। स्वास्थ्य और एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त करने की मांग की। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव प्रकाश वाच्छमी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना कि जिले के अस्पताल रेफरल सेंटर बने हैं। मरीज को हायर सेंटर भेजने के लिए समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती है। विगत रविवार को सड़क हादसे में घायल युवक को भी एंबुलेंस समय पर नहीं मिली थी, जिसके कारण उसका निधन हो गया। इससे पूर्व भी कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कार्यकर्ताओं ने महानिदेशक से मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द सुधार करने की मांग की। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी, प्रदेश सचिव पंकज कुमार, प्रेम दानू, पंकज पपोला, राहुल बाराकोटी, नीरज जोशी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें