फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नगर पंचायत गरुड़ ने 18 लावारिस जानवर भेजे गोसदन

हीरा मेहरा Updated Sun, 21 Dec 2025 01:22 PM IST

बागेश्वर जिले के गरुड़ नगर क्षेत्र में लावारिस घूम रहे गोवंश से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर पंचायत ने 18 गोवंश को गोसदन भेज दिया है। क्षेत्रवासियों से पशुओं को नगर में लावारिस हालत में नहीं छोड़ने की अपील भी की है। नगर पंचायत क्षेत्र में लावारिश पशुओं के कारण किसान और नगरवासी बेहद परेशान थे। नगर में विचरण करते पशु यातायात को बाधित कर रहे थे। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में लोगों की परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया। लावारिस मवेशी बने किसानों के लिए परेशानी, प्रभावित हो रही खेती शीर्षक से छपी खबर का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत ने त्वरित कदम उठाया। नगर पंचायत के ईओ धीरज कांडपाल ने बताया कि बोर्ड बैठक में पशुओं को गोसदन भेजने पर चर्चा की गई और गोवंश को गोसदन भेजा गया। इससे पूर्व विगत दिवस एक पशु स्वामी पर कार्रवाई भी की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोग ही गांवों से लाकर पशुओं को नगर में छोड़ रहे हैं। सभी लोगों से नगर को लावारिस पशुओं से मुक्त करने में सहयोग की अपील की जा रही है। जबरन पशुओं को बाजार में छोड़ने वालों की पहचान कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें