बागेश्वर जिला मुख्यालय में मंगलवार को घरेलू गैस सिलिंड का वाहन नहीं आने से सिलिंडर वितरण नहीं हो सका था। बुधवार को सुबह वाहन पहुंचने के बाद तहसील मार्ग में सिलिंडर वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। भारी संख्या में लोगों के आने से सड़क पर जाम की स्थिति बनी। यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडेय ने बताया कि गैस की दिक्कत नहीं है। लोगों को उनके स्पॉट पर ही सिलिंडर दिया जा रहा है।