फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: कूड़ा वाहन में लगी आग, बड़ा हादसा बचा

दिवाली की रात बागेश्वर नगर में एक कूड़ा वाहन में आग लग गई। फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। मंगलवार की रात लोग आतिशबाजी कर दीपावली का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान तहसील रोड पर सड़क किनारे खड़े कूड़ा वाहन में आग लग गई। वाहन में भरा कूड़ा तेजी से जलने लगा। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर सर्विस को दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने आग को काबू किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि वाहन में कूड़े के साथ पटाखे भी फेंके गए थे। आग के दौरान पटाखे जल रहे थे। कर्मचारियों को आग को काबू करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि आग वाहन के डीजल टैंक तक नहीं गई वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें