फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: 113 साल पुराने झूला पुल के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू, दुकानों के हालात भी सुधरेंगे

हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Nov 2025 10:30 AM IST

बागेश्वर जिले में जुलाई 2023 से बंद 113 साल पुराने झूला पुल के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू हो गई है। पुल की मरम्मत के साथ-साथ उससे लगी फड़ और दुकानों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने पुल के समीप के व्यापारियों से मिलकर निर्माण कार्य के दौरान अन्यत्र स्थानांतरित करने की अपील की। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष खेतवाल और व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी ने पुल से लगे फड़ और दुकान संचालकों को पुल का निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी दी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए बजट मंजूर हो गया है। निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। जल्द काम शुरू होना है। बताया कि पुल की मरम्मत के दौरान आसपास की दुकानों पर भी असर पड़ेगा। जिसे देखते हुए काम शुरू होने से पहले इन्हें हटाना जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिया कि पुल की मरम्मत के बाद इन दुकानों को व्यवस्थित और सुधार करने के बाद उन्हीं व्यापारियों को दिया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष जोशी ने बताया कि सभी फड़ कारोबारी और दुकानदारों ने पुल के कार्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर ईओ विनोद सिंह जीना, दीपक जोशी, सुबोध लाल साह समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें