फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के सिमखेत में एक महीने से पेयजल संकट

हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Sep 2025 02:49 PM IST

बागेश्वर जिले के सिमखेत गांव में एक महीने से पेयजल संकट है। मलबे से पेयजल स्रोत और टैंक को नुकसान पहुंचा है। आक्रोशित महिलाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर जल्द पेयजल आपूर्ति की मांग की है। प्रेमा तिवारी ने बताया कि गांव की जमीन बेहद कमजोर है। बावजूद इसके यहां खड़िया खनन किया जाता है। खनन के मलबे से पेयजल स्रोत और टैंक क्षतिग्रस्त हो गए। अगस्त की शुरूआत में भूस्खलन से जलस्रोत को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीण गधेरों से पानी जुटाकर पीने के लिए मजबूर हैं। बताया कि कई बार प्रशासन को समस्या बताई लेकिन अब तक दिक्कत बनी हुई है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या दूर नहीं हुई तो वह डीएम कार्यालय के बाहर आंदोलन करने को मजबूर होंगी। इस मौके पर दीपा तिवारी, राधा देवी, चंपा देवी, कांता तिवारी, केवलानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें