फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: बाल रोग विशेषज्ञ को अटैच करने पर चिकित्सकों में नाराजगी, बांह में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

बागेश्वर जिले में बच्चे की मौत के मामले में बाल रोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल से सीएमओ कार्यालय अटैच करने पर चिकित्सकों में नाराजगी है। आक्रोशित डाॅक्टरों ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को आधार बनाकर कार्रवाई करने पर सवाल उठाए। जिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए चिकित्सक के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग की। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में तैनात चिकित्सकों ने बांह में काला फीता बांधकर कार्रवाई पर विरोध जताया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष गिरिजा शंकर जोशी का कहना था कि सोशल मीडिया के आधार पर कार्रवाई करना न्यायोचित नहीं है। सोशल मीडिया पर कोई भी इस तरह की वीडियो बना सकता है। कहा कि बच्चे की मौत के मामले में बाल रोग विशेषज्ञ की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने बच्चे की जांच करने के बाद ही हायर सेंटर रेफर किया गया था। वीडियो में भी उनका कहीं जिक्र नहीं किया गया था। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई करना गलत है। चिकित्सकों ने कहा कि तीन दिन तक इसी तरह से बांह में काला फीता बांधकर विरोध किया जाएगा। बाल रोग विशेषज्ञ को अस्पताल में बहाल नहीं किया गया तो ओपीडी का बहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा, डॉ. रीमा उपाध्याय, डॉ. मोनिका पुरी, डॉ. गायत्री पांगती, डॉ. कल्पना पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें