फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: दंपती के साथ मारपीट और अभद्रता, एक आरोपी गिरफ्तार

गायत्री जोशी Updated Sat, 07 Mar 2026 03:11 PM IST

बागेश्वर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में दंपती के साथ मारपीट, अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांच मार्च को पीड़िता ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी थी। महिला के अनुसार वह चार मार्च को अपने पति के साथ स्कूटी से मालता मोटर मार्ग पर जा रही थी। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने उनके साथ मारपीट, गलीगलौज और अभद्रता की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौन संबंध के प्रयास, मारपीट आदि की धारा 64(1), 62, 75, 351(3), 352 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। एसआई गोल्डी घुघुत्याल को मामले की जांच सौंपी गई। विवेचना के बाद मुख्य आरोपी पवन सिंह कनवाल (30) को पुलिस ने मंडलसेरा बाईपास के आरे पुल के समीप से गिरफ़्तार किया। सीओ अजय साह ने बताया कि होली के दिन अराजक तत्वों दंपती से छेड़छाड़, मारपीट की थी। मामले का मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। मामले में कुछ अन्य आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें