फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: कर्मचारियों के हड़ताल पर रोक का कांग्रेस ने किया विरोध, प्रदेश सरकार का पुतला जलाया

प्रदेश सरकार की ओर से सेवारत कार्मिकों की हड़ताल पर छह महीने के लिए लगाई रोक का कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के रवैये को तानाशाही बताया। एसबीआई तिराहे पर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृ़त्व में कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुआ। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार की नीतियां प्रदेशवासियों के हितों के विरोध में है। कर्मचारियों पर एस्मा लगाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारियों और युवाओं को रोजगार से दूर रखने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। पूर्व सैनिक परिवारों के युवाओं को उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार नियमित करने के बजाय, उन्हें आंदोलन करने से रोका जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून बनाने का दावा किया, लेकिन अब भी पेपर लीक के मामले नहीं रुक रहे। महिला अपराध हो या भूमि पर माफियाओं का कब्जा करना, सरकार किसी भी मामले को रोक नहीं पा रही है। अब सैनिक परिवारों के उपनल के माध्यम से नौकरी कर रहे युवाओं के आंदोलन को भी दबाने के लिए एस्मा लगााने का प्रयास निंदनीय है। कांग्रेस सरकार की हर जनविरोधी नीति का विरोध करेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेंद्र टंगड़िया, सुंदर गढि़या, दीपक गढि़या, बलवंत राम, लोकमणि पाठक, बालकृष्ण, पूजा आर्य, लक्ष्मी धर्मशक्तू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें