बागेश्वर जिले के गरुड़ में आयोजित कत्यूर महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। मेले के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक मंच से कुमाउनी, हिंदी, गढ़वाली गीतों पर नृत्य प्रस्तुति देकर मन मोहा। वॉलीबाल का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। भकुनखोला मैदन में आयोजित महोत्सव में खराब मौसम के बावजूद दूसरे दिन काफी भीड़ उमड़ी।