बागेश्वर में पंडित बीडी पांडेय परिसर में एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया गया। संगठन से जुड़े विद्यार्थियों ने साफ-सफाई अभियान चलाया। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बृहस्पतिवार को परिसर निदेशक डॉ. कमल किशोर जोशी ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने को कहा। छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी ने विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की बात कही। परिसर के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया। इस मौके पर पंकज कुमार, चंद्रभानु कोरंगा, कैलाश, सचिन पांडेय, सूप राम, पवन कुमार, प्रीति, हेमा, राहुल बाराकोटी, राहुल खेतवाल, हेमा कोश्यारी आदि मौजूद रहे।