फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: हर्षिता, बबली, खुशी, अभय, धीरज और नैतिक दौड़े सबसे तेज

हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Sep 2025 02:36 PM IST

बागेश्वर जिले के पंडित बीडी पांडेय परिसर के खेल मैदान में बेसिक शिक्षा की ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 16 सीआरसी के 100 से अधिक स्कूलों के 450 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन प्राथमिक और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों की दौड़ कराई गई। शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों से मैदान में पूरी क्षमता के साथ उतरने को कहा। विशिष्ट अतिथि डीईओ माध्यमिक आशा राम ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सब जूनियर वर्ग की बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में हर्षिता खेतवाल, 200 और 400 मीटर में बबली और 600 मीटर में खुशी हरड़िया विजेता रहीं। बालक वर्ग के 200 मीटर में अभय खेतवाल, 400 मीटर में धीरज और 600 मीटर में नैतिक ने जीत हासिल की। प्राथमिक वर्ग के 50 और 100 मीटर दौड़ में लक्षित, 200 मीटर में कृष्णा और 400 मीटर में नितिन विजेता रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर में लक्षिता ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का संचालन भारतेंदु पंत, प्रताप कबडोला और हेम पांडेय ने किया। इस मौके पर समन्वयक महिपाल गढि़या, राजेंद्र भैसोड़ा, दलीप मेहरा, चंद्र प्रकाश चंदोला, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें