फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पश्चिम बंगाल, असोम और पुडुचेरी में मिली जीत का जश्न मनाते भाजपाई

बागेश्वर में विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत, असम और पुडुचेरी में शानदार प्रदर्शन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जीत का जश्न मनाया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और देश में तेजी से हो रहे विकास का प्रतीक बताया। नगर के एसबीआई तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई। एक-दूसरे को मिष्ठान वितरण किया। केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने कहा कि पूर्वोत्तर में विकास का कमल खिल रहा है। पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जीत प्रदान की है। असम की जनता ने विकास कार्यों पर मोहर लगाते हुए लगातार जीत प्रदान की। पुडुचेरी में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री संजय परिहार, दीपक खेतवाल, विमला कपकोटी आदि मौजूद रहे। गरुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के जश्न में जमकर ठुमके लगाए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर गुलाल फेंका और मिष्ठान वितरण किया। जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी ने कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ग के हित में लगातार कार्य कर रही है, जिसका परिणाम अलग-अलग राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव पर दिखाई दिया है। इस मौके पर लक्ष्मीदत्त पांडे, गोविंद डसीला, भगवान राणा, रमेश जोशी, नरेश आर्य, ठाकुर मेहरा, अंकित जोशी, रोहित पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें