फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बागेश्वर में भाजपा महिला मोर्चा ने बजट पर किया संवाद, महिलाओं को सशक्त बनाने वाला बताया

बागेश्वर में भाजपा महिला मोर्चा ने केंद्र सरकार की ओर से पारित वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर भाजपा कार्यालय में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल ने केंद्रीय बजट को महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाला बताया। रविवार को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा गोसवामी की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चुफाल ने बजट की बारीकियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट महिलाओं के उत्थान और उन्हें आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने वाला है। उन्होंने बजट में महिलाओं के लिए घोषित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया। बैठक का संचालन सुनीता टम्टा ने किया, संवाद कार्यक्रम में महिला मोर्चा के सदस्यों ने बजट पर अपने विचार साझा किए और केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों की सराहना की। इस मौके पर मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विमला कपकोटी, महिला मोर्चा प्रभारी खड़क टंगड़िया, जिला महामंत्री संजय परिहार, उपाध्यक्ष जीवंत कांडपाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व जिला महामंत्री माया गढि़या, भावना गढि़या, आशा फुलारा, माया गोस्वामी, नीमा धपोला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें