फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आशा कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्ति पर पर मांगे 10 लाख

बागेश्वर। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी नौ सूत्री मांगाें के लिए जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नगर में आक्रोश रैली निकालर डीएम के माध्यम से पीएम और सीएम को ज्ञापन भेजकर लंबित मांगों को पूरा करवाने की मांग की। बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्र आशा कार्यकर्ताओं ने नुमाइशखेत मैदान से कलक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। कलक्ट्रेट में डीएम को सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की लगभग 11 लाख आशा कार्यत्रियां टीकाकरण, पल्स पोलियो, स्वच्छता और जच्चा-बच्चा देखभाल आदि का काम करती हैं। इसके बावजूद उन्हें राज्य और केंद्र सरकार ने कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। इसका पुरजोर विरोध करते हुए उन्होंने सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख की आर्थिक सहायता देने, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर 10 लाख और दुर्घटना की स्थिति में पांच लाख का भुगतान करने की मांग की। दैनिक भत्ता 800 रुपये, योग्यता के अनुसार कार्यकर्ताओं को एएनएम पदों पर नियुक्ति देने और किसी कार्य के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को चार गुना बढ़ाने की मांग की। मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर ज्योति जोशी, चंपा दानू, जानकी, भगवती जीना, रजनी थापा, दीपा पांडेय, खष्टी देवी, आंनदी देवी, दया भाकुनी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें