फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: तीन सूत्री मांगों के लिए दूसरे दिन भी चलाया जनसंपर्क

अल्मोड़ा में तीन सूत्री मांगो के लिए राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। मंगलवार को ग्रामीणों ने चाण, नौगांव, फड़का आदि क्षेत्र में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान सभा का आयोजन भी किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव को जोड़ने वाली सड़क तो बन गई लेकिन अब तक सोलिंग और डामरीकरण नहीं हो पाया है। कहा कि वर्तमान में सड़क पर कई जगह गड्ढे होने के साथ जलभराव की स्थिति है। उन्होंने कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था आदि की मांग की। ग्रामीणों ने जल्द मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यहां अधिवक्ता विनोद तिवारी, गिरीश तिवारी, चंदन सिंह, गोपाल सिंह, नारायण सिंह, रतन सिंह, पंकज तिवारी, शंकर दत्त तिवारी, हिमांशु तिवारी,अशोक तिवारी, प्रेमा तिवारी, सुधा तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद 06एएलएम05- अल्मोड़ा के नौगांव में जनसंपर्क अभियान चलाते ग्रामीण।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें