अल्मोड़ा जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत नौगांव में न्याय पंचायत लिंगुड़ता स्थित जीआईसी नौगांव में शनिवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, राजस्व, ग्राम्य विकास सहित विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए, जहां काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, परिवहन से जुड़ी समस्याएं दर्ज कराईं। साथ ही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जन समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।