फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : क्वारब में सड़क का चौड़ीकरण शुरू

हीरा मेहरा Updated Tue, 31 Dec 2024 02:02 PM IST

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित क्वारब की पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। यहां पहाड़ी के पास कटान कर सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सोमवार को भी पूरी तरह से बंद रही। सोमवार को भी क्वारब की पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा और बोल्डर गिरे। आवाजाही के लिए मार्ग बंद रहा। टैक्सी और बसें विश्वनाथ-शहरफाटक मोटर मार्ग और खैरना-रानीखेत मोटर से संचालित हुई। इससे जहां पर्यटकों को फेरा खाना पड़ा वहीं वह निर्धारित समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच रहे है। अल्मोड़ा सहित पिथौरागढ़, बागेश्वर आने जाने वाले यात्री काफी परेशान है। पिथौरागढ़ जा रहे यात्री संतोष कुमार ने बताया कि बसों के घूमकर जाने से गंतव्य तक पहुंचने में काफी विलंब हो रहा है। कई बार मार्ग में जाम भी लगता है। ऐसे में यात्री समय पर गंतव्य में नहीं पहुंच पाते हैं। जिससे काफी दिक्कतें होती है। इधर, डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि क्वारब में यातायात कई दिन से बंद है लेकिन इसे जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें