फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : युवराज हत्याकांड: पहले किसी के बच्चे को मारा, खुद को लगी गोली तो चिल्लाया- हाय अम्मी..हाय अम्मी

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के युवराज हत्याकांड में शामिल एक शख्स मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से हत्या में शामिल रहे चार नाबालिगों को भी पकड़ लिया है। पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी युवराज सिंह की बृहस्पतिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसओजी और पाली पुलिस को जानकारी मिली कि घटना में शामिल रहे नाबालिग अपने साथी कामरान (22) के साथ पाली-सांडी खेड़ा मार्ग पर बाइकों से जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस से घिरा देख कामरान ने तमंचे से पुलिस टीम पर ही फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में कामरान के दाहिनें पैर में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें