फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत काशी की अभूतपूर्व देव दीपावली, 21 लाख दीपों से जगमगाई काशी

Mon, 07 Nov 2022 09:50 PM IST
अम्बुज यादव अमर उजाला.कॉम

पूरे देश में आज देव दीपावली मनाई जा रही है। सूर्यास्त के साथ ही उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर प्रज्जवलित लाखों दीपों ने अलौकिक छटा बिखेरी। वाराणसी के घाटों पर तकरीबन 21 लाख दीप जलाए गए, जो देखने में अद्भुद लग रहे है, ये नजारा ऐसा लग रहा है कि जैसे मानों घाटों पर आकाशगंगा के सितारे उतर आए है। यही कारण है कि गंगा की रेती पर इस नजारे को देखने के लिए हजारों के तादात में लोग वहां पहुंचे। 

देव दीपावली के दिन काशी के घाट 21 लाख दीप जलाए लगे और साथ में चेत सिंह घाट पर थ्री डी प्रेजेक्शन मैपिंग के जरीए लेजर शो भी हुआ, जिसका आंनद वहां पहुंचे लोगों ने उठाया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महादेव की नगरी काशी लाइटों से जगमगा उठी। दीप जलने के बाद और लेजर शो खत्म होने के बाद दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की महाआरती भी हुई, जिसमें वहां उपस्थित सभी दर्शनार्थियों ने भाग लिया। 

देव दीपावली के दिन वाराणसी के घाटों पर दीप प्रज्वलित और फिर लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इसके अलवा वहां पर अमर ज्योति की अनुकृति बनाकर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें