12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के खेल मैदान में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया।