दालमंडी में मंगलवार को भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। सोमवार को जिन 21 मकानों को तोड़ा गया था, उनके बचे हुए हिस्सों को ध्वस्त करने का काम किया जा रहा है। साथ ही मलबे भी हटाए जा रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिस का विरोध किया।